ऐसे बनाए आम का हलवा मात्र आधे घंटे में - Aam ka halwa नमस्ते दोस्तों, कैसे हैं आप सभी? मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब अच्छे होंगे। दोस्तों, आज की हमारी यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट ऐसे बनाए आम का हलवा मात्र आधे घंटे में - Aam ka halwa इस विषय पर आधारित है। दोस्तों, आम खाना किसे पसंद नहीं होता? लोग गर्मियों के मौसम में बड़े ही चाव से आम खाते हैं और यहां तक कि आम से बने मैंगो जूस का भी आनंद लेते हैं। ऐसे बनाए आम का हलवा मात्र आधे घंटे में - Aam ka halwa लेकिन दोस्तों, घर में बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें आम खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता या फिर उन्हें आम से बने किसी भी प्रकार के व्यंजन में रुचि नहीं होती। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें आम खाने या आम से बने व्यंजन खाने में कोई रुचि नहीं होती, तो आज की यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट आपके लिए है। क्योंकि इस रेसिपी ब्लॉग पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आम का हलवा कैसे बनाया जाता है और इसकी विधि के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। दोस्तों, वैसे तो आम का हलवा बनाने में किसी परेशानी ...
चटपटी स्वादिष्ट अनार का हलवा कैसे बनाएं - Anar ka Halwa Recipe
नमस्ते दोस्तों, कैसे हैं आप सब? मैं उम्मीद करता हूं कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों, आज का हमारा यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट चटपटी स्वादिष्ट अनार का हलवा कैसे बनाएं - Anar ka Halwa Recipe पर आधारित है।
दोस्तों, फलों में से अनार एक ऐसा फल है जिसे लगभग सभी लोग खाना पसंद करते हैं। और अगर बात अनार से बनी चीज़ जैसे अनार के हलवे की हो, तो लोगों को इसका स्वाद बहुत ही पसंद आता है और वे हर बार अनार का बना हलवा खाना पसंद करते हैं।
![]() |
चटपटी स्वादिष्ट अनार का हलवा कैसे बनाएं |
लेकिन दोस्तों, घर में बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अनार फल खाने में अच्छा नहीं लगता और उन्हें अनार फल से बना कोई भी आइटम खाने में रुचि नहीं होती।
लेकिन दोस्तों, आज की इस रेसिपी ब्लॉग पोस्ट में हम आपको अनार का हलवा बनाने की विधि के बारे में एक अलग अंदाज़ में बताएंगे। अगर आप भी मेरे द्वारा बताई गई विधि से अनार का हलवा बनाएंगे, तो आप देखेंगे कि यह अनार का हलवा इतना स्वादिष्ट और खाने में टेस्टी लगेगा कि आप इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते।
दोस्तों, आगे बढ़ने से पहले यानी कि हम अनार का हलवा बनाने की विधि और इसमें लगने वाली सामग्री के बारे में जानें, उससे पहले हम अनार के थोड़े बहुत फायदे के बारे में जान लेते हैं।
दोस्तों, फलों में से अनार एक ऐसा फल है जिसमें विशेषकर बहुत से ऐसे गुण यानी जरूरी पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं, जैसे कि विटामिन C और K इसके अलावा, अनार एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट का काम भी करता है हमारे शरीर में।
दोस्तों, कच्चा अनार या अनार से बनी कोई भी चीज़, जैसे अनार का हलवा आदि खाने से हमारे शरीर में खून बढ़ता है और इससे पाचन में मदद मिलती है।
तो दोस्तों, ये थे अनार खाने के कुछ फायदे जो हमें मिलते हैं। दोस्तों, आइए अब हम अनार का हलवा कैसे बनाएं इसकी विधि के बारे में जान लेते हैं।
लेकिन इससे पहले कि हम अनार का हलवा कैसे बनाएं इसकी विधि के बारे में जानें, हम सबसे पहले यह जान लेते हैं कि अनार का हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री क्या-क्या लगती है।
अनार का हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- मक्के का आटा - 2 टेबलस्पून
- मैदा - 1 टेबलस्पून
- फूड कलर - ½ टेबलस्पून (अपनी पसंद का)
- देसी घी - 1 टेबलस्पून (या अमूल बटर विकल्प के रूप में)
- काजू - 1 टेबलस्पून
- बादाम - 1 टेबलस्पून
- चीनी - 1 टेबलस्पून (या स्वाद अनुसार)
- अनार - 1 (बारीक कटे दाने)
अनार का हलवा बनाने की विधि
दोस्तों, अनार का हलवा बनाने के लिए आपको एक कटोरी में 2 टेबलस्पून मक्के का आटा लेना है। इसके साथ ही आपको इसमें 1 टेबलस्पून मैदा मिलाना है।
जब आप मक्के का आटा और मैदा मिला लें, तो इसके बाद इसमें ज़रूरत भर पानी डालना है। पानी डालने के बाद आपको इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।
दोस्तों, पानी डालने के बाद आपको मक्के के आटे और मैदे को पूरी तरह से मिलाना है। जब यह अच्छी तरह से मिक्स हो जाए, तो इसे साइड में रख दें। आइए अब आगे की विधि को जानते हैं।
दोस्तों, इसके बाद आपको किसी छोटी कटोरी या गिलास में ½ टेबलस्पून फूड कलर लेना है। आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी फूड कलर चुन सकते हैं।
फूड कलर लेने के बाद, कटोरी या गिलास जिसमें आपने फूड कलर लिया है, उसमें थोड़ा पानी डाल दें और इसे भी साइड में रख दें। आइए अब आगे की विधि को जानते हैं।
अब दोस्तों, अनार का हलवा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर रखकर लो से मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह गर्म करना है।
जब कढ़ाई पूरी तरह से गर्म हो जाए, तो इसमें 1 टेबलस्पून देसी घी डालें। दोस्तों, अगर आप अनार का हलवा बना रहे हैं, तो उसमें देसी घी ही डालें क्योंकि देसी घी डालने से अनार के हलवे का स्वाद बहुत ही ज़्यादा निखर कर आता है।
अगर किसी कारण से आपके पास देसी घी नहीं है या आप देसी घी डालना नहीं चाहते, तो इसकी जगह आप 1 टेबलस्पून अमूल बटर भी डाल सकते हैं।
जब कढ़ाई में देसी घी गरम होकर पिघल जाए, तो इसमें कुछ सूखे मेवे डालें। सूखे मेवों में 1 टेबलस्पून बारीक कटे हुए काजू और 1 टेबलस्पून बादाम डालें। दोस्तों, बादाम को आपको थोड़े लंबे-लंबे टुकड़ों में काटना है।
जब आप काजू और बादाम कढ़ाई में डाल दें, तो इसके बाद इसमें 1 टेबलस्पून चीनी डालें। चीनी की मात्रा आप अपने स्वाद के अनुसार ले सकते हैं।
अब दोस्तों, चीनी डालने के बाद कढ़ाई में अपने अंदाज़ से 1 गिलास या आधा गिलास पानी डालें ताकि चीनी पिघलकर तरल रूप में आ जाए।
दोस्तों, करीब 1-2 मिनट तक लो से मीडियम गैस फ्लेम पर चलाते हुए पकाने के बाद चीनी पूरी तरह से तरल रूप में आ जाएगी।
इसके बाद, जब चीनी तरल रूप में आ जाए, तो इसमें मैदा और मक्के के आटे का तैयार किया हुआ घोल धीरे-धीरे डाल दें।
दोस्तों, मक्के और मैदे का घोल डालने के बाद इसमें वह फूड कलर डालें जिसे हमने पहले ही पानी में घोलकर साइड में रखा था।
फूड कलर डालने के बाद, मैदा, मक्के का आटा और सभी सूखे मेवे को अच्छी तरह से मिलाते हुए पकाएं।
जब आप इसे अच्छी तरह से चलाते हुए पूरी तरह पका लें, तो इसके बाद इसमें अनार डालें।
दोस्तों, जब आप मैदा और मक्के के आटे को अच्छी तरह भून लें, तो इसमें एक अनार को बारीक काटकर उसके छोटे-छोटे दाने डाल दें।
अनार डालने के बाद, अब गैस का फ्लेम लो से मीडियम रखें और कढ़ाई को ढककर 1 मिनट तक पकाएं।
जब 1 मिनट पूरा हो जाए, तो गैस का फ्लेम बंद कर दें। और लीजिए, तैयार है आपका चटपटा, टेस्टी, लज़ीज़ और स्वादिष्ट अनार का हलवा।
निष्कर्ष –
तो दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आपको आज की यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट अनार का हलवा पर आधारित बहुत पसंद आई होगी। इस रेसिपी ब्लॉग पोस्ट में मैंने विस्तार से बताया है कि आप कैसे आसानी से टेस्टी अनार का हलवा बना सकते हैं और इसे सर्व कर सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें