ऐसे बनाए आम का हलवा मात्र आधे घंटे में - Aam ka halwa नमस्ते दोस्तों, कैसे हैं आप सभी? मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब अच्छे होंगे। दोस्तों, आज की हमारी यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट ऐसे बनाए आम का हलवा मात्र आधे घंटे में - Aam ka halwa इस विषय पर आधारित है। दोस्तों, आम खाना किसे पसंद नहीं होता? लोग गर्मियों के मौसम में बड़े ही चाव से आम खाते हैं और यहां तक कि आम से बने मैंगो जूस का भी आनंद लेते हैं। ऐसे बनाए आम का हलवा मात्र आधे घंटे में - Aam ka halwa लेकिन दोस्तों, घर में बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें आम खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता या फिर उन्हें आम से बने किसी भी प्रकार के व्यंजन में रुचि नहीं होती। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें आम खाने या आम से बने व्यंजन खाने में कोई रुचि नहीं होती, तो आज की यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट आपके लिए है। क्योंकि इस रेसिपी ब्लॉग पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आम का हलवा कैसे बनाया जाता है और इसकी विधि के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। दोस्तों, वैसे तो आम का हलवा बनाने में किसी परेशानी ...
इस विधि से बनाये मीठा और टेस्टी बेसन का हलवा - Besan Ka Halwa Kaise Banta Hai
नमस्ते दोस्तों, कैसे हैं आप सब? मैं उम्मीद करता हूँ कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों, आज की हमारी यह रेसिपी इस विधि से बनाये मीठा और टेस्टी बेसन का हलवा - Besan Ka Halwa Kaise Banta Hai है पर आधारित यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट आधारित है।
दोस्तों, क्योंकि आज की यह रेसिपी ब्लॉग बेसन का हलवा पर आधारित होने वाली है, तो आप इस बेसन के हलवे को अपने किसी भी पर्व या त्यौहार में बना सकते हैं।
![]() |
मीठा और टेस्टी बेसन का हलवा |
बेसन का हलवा घर में किसे पसंद नही आता, क्योकि यह एक मात्र ऐसे हलवा है जिसको घर के सभी लोग फिर चाहे वह बच्चे हो या बूढ़े हो हा फिर नवजवान ही क्यों न हो।
बेसन का हलवा सभी को पसंद आता है, दोस्तों बेसन का हलवा एक तो मीठा होता है और दूसरा यह की यह हमारे शारीर में बेसन खाने के लाभ भी बहुत है।
आइये अब हम बिना किसी देरी के बेसन का हलवा बनने की विधि के बारे में जानते है लेकिन इससे पहले हम हर बार की तरह हम इसमें लगने वाले आवश्यक सामग्री के बारे में जानकारी ले लेते है।
बेसन का हलवा बनाने सबंधित आवश्यक सामग्री
- बेसन - 1 बड़ा कप
- देसी घी - 2 बड़े चम्मच (भूनने और अंत में डालने के लिए)
- सूजी - 2 छोटे चम्मच (हलवे को दानेदार बनाने के लिए)
- पिसी हुई चीनी - 1/2 कप
- केसर - 8-10 धागे (स्वाद और रंग के लिए)
- पानी - 1 कप
- हरी इलायची पाउडर - 2 छोटे चम्मच (स्वाद बढ़ाने के लिए)
- ड्राई फ्रूट्स - अपनी पसंद के अनुसार (जैसे काजू, किशमिश, बादाम, इन्हें तोड़कर डालें)
बेसन का हलवा बनाने की विधि
दोस्तों, बेसन का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आपको गैस की फ्लेम को ऑन कर लेना है, फिर इसके बाद एक कड़ाही को गर्म करना है।
जब कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमें एक बड़ा चम्मच देसी घी डालें, घी डालने के बाद थोड़ा इंतजार करें ताकि घी अच्छी तरह से पिघल जाए।
जब घी अच्छी तरह पिघल जाए तो अब इसमें करीब एक बड़े कप बेसन डालें और इसे घी के साथ अच्छी तरह मिला लें।
जब घी और बेसन अच्छी तरह मिल जाएं, तो अब गैस की फ्लेम को कम रखते हुए, इसे चलाते हुए अच्छे से भूनें।
दोस्तों, आपको घी और बेसन को तब तक भूनना है जब तक कि बेसन हल्का सुनहरे रंग में ना आ जाए। इस समय आपको गैस की फ्लेम को कम रखते हुए इसे पूरे पाँच मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनना है।
ध्यान रहे कि गैस की फ्लेम को कम रखना चाहिए, न कि मीडियम या हाई। अगर आप गैस की फ्लेम को मीडियम या हाई रखकर घी और बेसन को भूनेंगे तो यह पूरी तरह से जल सकते हैं और इसका स्वाद भी प्रभावित होगा।
पाँच मिनट पूरे हो जाने के बाद अब आपको इसमें और भी कुछ आवश्यक सामग्री मिलानी होगी। पहले यह देख लें कि घी और बेसन अच्छे से भुन चुके हैं या नहीं। जब बेसन से घी निकलने लगे और बेसन का रंग बदलकर हल्का सुनहरा हो जाए तो समझ जाएँ कि बेसन और घी पूरी तरह भुन गए हैं।
अब भुने हुए बेसन में दो चम्मच सूजी डालें और इसे कम फ्लेम पर ही चलाते हुए एक मिनट के लिए फिर से भूनें। सूजी डालने से बेसन का हलवा थोड़ा दानेदार हो जाता है और इसका स्वाद भी और भी अच्छा आता है।
अब सूजी डालने के बाद इसे लगातार चलाते हुए भूनें। जब सूजी, बेसन, और घी तीनों अच्छे से पक जाएं, तो देखें कि इसमें से हल्की-हल्की खुशबू आनी चाहिए।
फिर इसमें आधा कप पिसी हुई चीनी डालें। जब आप इसमें चीनी डाल देंगे तो यह फिर से सूखे रूप में आ जाएगा। अब इसे लगातार कम फ्लेम पर चलाते हुए भूनें। करीब 5 मिनट के बाद चीनी भी पिघलने लगेगी।
जब चीनी पिघलने लगे तो इसमें 8-10 धागे केसर के डालें और फिर इसमें करीब एक कप पानी डाल दें। केसर डालने से हलवे का रंग और स्वाद दोनों ही बढ़िया हो जाता है।
अब इसे चलाते हुए पूरा पानी सुखा दें और ध्यान रखें कि फ्लेम मीडियम रखें। जब बेसन से सारा पानी सूख जाए तो अब इसमें करीब 2 छोटी चम्मच हरी इलायची पाउडर डालें।
हरी इलायची का पाउडर डालने से इसका स्वाद बहुत अच्छा आएगा। फिर अपने पसंद के ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, किशमिश, या बादाम मिलाएँ। अगर आप इन्हें तोड़कर डालें तो इसका स्वाद और बढ़ जाएगा।
अंत में, करीब 5 मिनट तक कम फ्लेम पर पकाएँ ताकि ड्राई फ्रूट्स और बाकी सभी चीजें अच्छी तरह मिल जाएँ। पाँच मिनट बाद इसमें एक चम्मच घी डालें और अच्छी तरह मिला लें।
लीजिए, आपका स्वादिष्ट और मीठा बेसन का हलवा पूरी तरह से तैयार है। आप इसे रोटी, चावल के साथ भी खा सकते हैं या अपने परिवार और मेहमानों को भी खिला सकते हैं।
दोस्तों, आप इस बेसन के हलवे को किसी भी पर्व त्यौहार जैसे कि दुर्गा पूजा, छठ पूजा, या सरस्वती पूजा में उपवास के रूप में भी खा सकते हैं क्योंकि यह हलवा पूरी तरह से मीठा है और इसमें नमक का उपयोग नहीं किया गया है।
निष्कर्ष-
तो दोस्तों, मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरी आशा है कि आपको बेसन का हलवे की यह रेसिपी जरूर (Besan Ka Halwa Kaise Banta Hai) पसंद आई होगी। अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई है, तो कृपया इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर साझा करें और इस रेसिपी ब्लॉग को भी शेयर करें। धन्यवाद!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें